फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी के छह गांवों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बदहाल

Tue, 26 Nov 2024 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। छह से अधिक गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाला ढमकर-नगली पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है। तहसील के ढमकर नगली, थापली, तलसारी, रवांरी, हरगांव, जैम, स्यालकोट, पज्याणा के ग्रामीणों को आदिबदरी आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगली के धीरेंद्र कठैत ने बताया कि यह मार्ग चौंधार तक अधिक क्षतिग्रस्त है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह कठैत ने कहा कि इस मार्ग से हर रोज ग्रामीण आदिबदरी पीपलचट्टी आते जाते हैं। साथ ही जीआईसी आदिबदरी के छात्र-छात्राओं का भी इसी मार्ग से आना जाना होता है। कठैत ने शासन-प्रशासन से शीघ्र इस पैदल मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें