फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मां चंडिका देवी और श्रीराजराजेश्वरी देवी का हुआ मिलन

Thu, 27 Nov 2025 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जिलासू की चंडिका देवी दिवारा यात्रा मज्याड़ी गांव से रात्रि प्रवास के लिए सिमली गांव पहुंची। सुबह आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती मंत्रों से देवी की महाभिषेक पूजा की। श्रद्धालुओं ने देवी के पौराणिक जागरों से ब्रह्मनिशान को जागृत किया। दोपहर को देवी की डोली औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली का भ्रमण करते हुए श्रीराजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली में गई जहां दोनों बहनों का मिलन हुआ। यह दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला और कृष्णा गैरोला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां चंडिका की पूजा की और वस्त्र-आभूषण अर्पित किया। इसके बाद भक्तों ने नम आंखों से अपनी आराध्य मां चंडिका को विदा किया। सिमली बाजार का भ्रमण करने के बाद मां चंडिका की डोली रात्रि प्रवास के लिए सिमली गांव पहुंची। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ देवी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर चंडिका देवी मंदिर समिति सिमली के अध्यक्ष हेमंत टकोला, सचिव देवेंद्र रावत, सह सचिव कृष्णा नेगी, जिलासू चंडिका देवी समिति के अध्यक्ष दिलवर चौहान, सचिव ईश्वर सिंह राणा और पुजारी संतोष तिवारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें