फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सरकार से की आर्थिक सहायता देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोरोनाकाल में हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए सरकार से व्यापारी वर्ग को आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल ने पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजनारायण व्यास को सम्मानित किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह कंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारिक गतिविधियों के बंद होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। सरकार ने समाज के हर तबके को कुछ न कुछ सहायता राशि दी लेकिन व्यापारी को कोई राहत नहीं मिली। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सेमवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री दिगपाल नेगी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, विकासनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चरण नेगी, दिनेश कांडपाल, बलबीर लाल, मनवीर रावत, जीत नेगी, मोहन नेगी, रघुवीर नेगी, हुकम रावत और दिनेश पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें