फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चमोली के तीनों विधायकों को मिला था बड़ा ऑफर’

Sun, 24 Apr 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
जनसभा में बोलते हरीश रावत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी और डा. जीतराम ने नाम लिए बगैर कहा कि सरकार गिराने के लिए चमोली के तीनों विधायकों को 5 करोड़ एडवांस और 5 बाद के साथ-साथ पद की भी गारंटी दी जा रही थी, लेकिन चमोली के तीनों विधायक आज भी कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख समेत डेढ़ सौ युवा कांग्रेस में हुए शामिल
जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ब्लॉक के करीब डेढ़ सौ जनप्रतिनिधियों और युवाओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रकाश रावत को फूल माला पहना कर स्वागत किया।

प्रमुख के साथ ही जिला पंचायत सदस्य दीक्षा बिष्ट, सिरों के प्रधान गोविंद सिंह सजवाण, धमेंद्र, वीरेंद्र लाल, देवकी देवी, रमा देवी, संगीता, सुशीला, धर्मपाल, राजमती, कुसुम, रीना, सूर्य प्रकाश, पुष्कर, राघवानंद, दलीप सिंह, धर्म सिंह, मुन्ना सिंह आदि कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन


यात्रा में खुलकर आए गेस्ट शिक्षक
लोकतंत्र बचाओ यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही गेस्ट शिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। गेस्ट शिक्षक इतने उत्साहित थे कि वे मंच पर भी पहुंचे और हरीश रावत को आगामी विधान सभा चुनाव में खुलकर सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया।

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी इस दौरान भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि यदि वह भी बागी विधायकों के साथ जाते तो जनता और हरीश रावत के साथ नजरें नहीं मिला सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें