फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटा गदेरे का ट्रीटमेंट नहीं से ने ग्रामीणों में रोष

Sat, 23 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत वर्ष पांच जुलाई को सिमली बाजार में तबाही मचाने वाले टोटा गदेरे के ट्रीटमेंट की कार्रवाई अमल में नहीं आने से यहां के प्रभावित परिवारों को बरसात की चिंता सताने लगी है। सिमली बाजार के आपदा प्रभावित जगदीश लडोला, महिपाल सिंह, पंकज मिंगवाल, दिनेश सिंह, पप्पू रावत, दीपक नेगी आदि ने बताया कि विगत वर्ष पांच जुलाई को अतिवृष्टि के कारण न्यू मार्केट सिमली के टोटा गदेरे ने तबाही मचाई थी, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन


साथ ही कई मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मलबा घुसने से लाखों की क्षति हुई थी। प्रशासन की ओर से मामूली मुआवजा देकर अपने कार्यों की इतिश्री कर दी थी। शासन- प्रशान के नुमाईंदों ने प्रभावितों से खतरे का सबब बने गदेरे का शीघ्र ट्रीटमेंट करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद कई बार क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन से गदेरे के ट्रीटमेंट करने की मांग की थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें