फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: क्षेत्रों में जाकर युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक करेगी टीम

Thu, 30 Apr 2026 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पोखरी (चमोली)। उच्च शिक्षा से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी की पांच टीमें विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना हो गई हैं। यह टीमें आसपास के क्षेत्र और इंटर कॉलेज में जाकर महाविद्यालय की उपलब्धियां, शैक्षिक गुणवत्ता, सुविधाओं आदि के बारे में युवाओं व उनके अभिभावकों को जानकारी देंगी।
विज्ञापन

पहली टीम डॉ. प्रवीण मैठाणी के नेतृत्व में जीआईसी भणज व चंद्रनगर पहुंची। दूसरी टीम डॉ. रामानंद उनियाल के नेतृत्व में जीआईसी रडुवा चांदनीखाल व जीआईसी गोदली पहुंची, तीसरी टीम डॉ. जगजीत सिंह के नेतृत्व में जीआईसी आली व देवीखेत गई जबकि चौथी टीम डॉ. आयुष बर्त्वाल के नेतृत्व में जीआईसी खाल सरमोला क्षेत्र में गई। पांचवीं टीम डॉ. एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआईसी पोगठा और घिमतोली व अन्य क्षेत्रों में गई। प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने बताया कि सभी टीमों को प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई है। महाविद्यालय का प्रयास है कि हर पात्र विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़े और समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें