फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बर्फबारी के बाद ट्रैकरों का पहला दल पहुंचा सतोपंथ झील, रास्ते में जमी दो फीट तक बर्फ

Fri, 17 Oct 2025 10:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

बदरीनाथ धाम से करीब 25 किमी दूर और समुद्रतल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सतोपंथ झील ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए एक शानदार स्थान है।
विज्ञापन
सतोपंथ मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद ट्रैकरों का पहला दल सतोपंथ पहुंचा। दल के सदस्यों ने लौटने पर बताया कि मार्ग पर दो फीट तक बर्फ जमी हुई है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम से करीब 25 किमी दूर और समुद्रतल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सतोपंथ झील ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए एक शानदार स्थान है। चारों तरफ बर्फ और चट्टान यहां के आकर्षण को बढ़ा देते हैं।

सतोपंथ झील जहां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है वहीं झील की धार्मिक मान्यता भी है। मान्यता के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु और महेश एकादशी पर इस झील में स्नान करने आते हैं। त्रिकोण आकार में बनी यह झील पिछले दिनों बर्फ से ढक गई थी।
विज्ञापन


Sara Ali Khan: रुद्रनाथ मंदिर में आरती के दौरान भावुक हुईं सारा अली खान, महिलाओं से की मुलाकात
विज्ञापन


हालांकि अभी तक झील के चारों ओर बर्फ पड़ी हुई है। स्थानीय गाइड सोबन सिंह मार्तोलिया ने बताया कि बर्फबारी के बाद पहला दल सतोपंथ पहुंचा। तीन सदस्यीय यह दल तिरुपति बालाजी से आया था। बताया कि मार्ग पर चक्रतीर्थ से सतोपंथ तक दो फीट से अधिक बर्फ जमी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें