फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तोप, चमोला और नारायणबगड़ की टीम ने जीते मैच

Sun, 12 Jan 2025 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। ब्लॉक के खगेली में आयोजित खगेश्वर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तोप की टीम ने जीता। उसने सिलंगी की टीम को हराया। जबकि दूसरा मैच चमोला ने जीता। वहीं चोपता गांव में चल रहे टूर्नामेंट में नारायणबगड़ की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलंगी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में तोप की टीम ने 6 विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर ली। वहीं दूसरा मैच चमोला और सुंदरगांव के बीच खेला गया जिसमें चमोला की टीम जीती। वहीं नारायणबगड़ के चोपता गांव में चल रहे आदि शक्ति मां गिरिजा भवानी क्रिकेट चैलेंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रविवार को नारायणबगड़ की टीम ने मींग एकादश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मींग एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 104 रन बनाए। टीम की ओर से नवीन ने 28 और प्रदीप बुटोला ने 24 रनों का योगदान दिया। नारायणबगड़ की टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत दर्ज कर दी। टीम के सौरभ मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें