फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सुबोध प्रेम विद्यामंदिर गोपेश्वर रुद्रनाथ की टीम बनी विजेता

सार

विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।आरएसएस की ओर से खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जगहों से 23 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला रुद्रनाथ शाखा गोपेश्वर सुबोध प्रेम विद्यामंदिर और रविग्राम शाखा जोशीमठ के बीच हुआ, जिसमें रुद्रनाथ शाखा की टीम विजेता बनी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ वर्तमान आरएसएस के प्रांतीय जल एवं पर्यावरण संरक्षण प्रमुख डा. आरवीएस रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्यामंदिर गोपेश्वर रुद्रनाथ शाखा की टीम विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

आरएसएस की ओर से खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जगहों से 23 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला रुद्रनाथ शाखा गोपेश्वर सुबोध प्रेम विद्यामंदिर और रविग्राम शाखा जोशीमठ के बीच हुआ, जिसमें रुद्रनाथ शाखा की टीम विजेता बनी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ वर्तमान आरएसएस के प्रांतीय जल एवं पर्यावरण संरक्षण प्रमुख डा. आरवीएस रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि संघ के विभाग प्रचारक शरद ने कहा कि इस खेल में किसी की हार या जीत नहीं होती। एक टीम जीतती है और दूसरी सीखती है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में जिला संघ चालक राजेंद्र पंत ने विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट दी। इस दौरान केसी पंत, आरएस बुटोला, पृथ्वी सिंह रावत, मंगला प्रसाद सती, अजीत नेगी, गजेंद्र पंवार, जिला व्यवस्था प्रमुख आयुष चौहान, सह जिला संघचालक शांति भट्ट, जिला कार्यवाह कालिका सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें