नारायणबगड़। पैतोली के ब्रह्मतोली स्टेडियम में चल रहे जयमां नंदादेवी क्रिकेट टूर्नामेंट में आयुष विभाग चमोली तथा जुनेर के बीच मैच खेला गया। रविवार को हुए इस मुकाबले में आयुष विभाग चमोली की टीम विजयी रही।
जुनेर की टीम ने टॉस जीतकर आयुष विभाग चमोली की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आयुष विभाग चमोली ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जुनेर की टीम 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 85 रन ही बना पाई। आयुष विभाग की टीम के भूपेंद्र मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने 1 विकेट लेकर 37 रन बनाए। संवाद