कर्णप्रयाग। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम देहरादून की ओर से नगर में सर्वेक्षण किया जा रहा है। टीम के ज्ञान प्रकाश द्विवेदी और रवि द्विवेदी द्वारा नगर के सभी वार्डों में साफ-सफाई और स्वच्छता का निरीक्षण किया जा रहा है। कूड़ेदानों की स्थिति, शौचालयों, मोबाइल कूड़ा वाहन, डोर टू डोर कलेक्शन, एमआरएफ सेंटर आदि की जांच की जा रही है। सफाई निरीक्षक बंटी मौर्या ने बताया कि 27 से 30 मई तक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। संवाद