फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सेल्फी लेते समय खाई में गिरा युवक

Fri, 29 May 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। हल्द्वानी से कार्तिक स्वामी मंदिर की यात्रा पर जा रहे दो श्रद्धालुओं में से एक गुनियालाधार के पास सेल्फी लेते समय अचानक खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल युवक को खाई से सुरक्षित निकालकर सीएचसी पहुंचाया। पोखरी थाने के अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह नेगी ने बताया कि श्रद्धालु रवि जोशी बिंदुखत्ता, थाना लालकुुआं, नैनीताल निवासी ने बताया कि वह अपने दोस्त कुशाल सिंह भंडारी निवासी बिंदुखत्ता के साथ बाइक से कार्तिक स्वामी जा रहा था। गुनियालाधार के पास सेल्फी ले रहे थे तभी कुशाल सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि घायल युवक के मुंह और सिर पर हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें