फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हिमनी गांव में जांच के लिए नहीं पहुंची टीम

Tue, 12 May 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

40 से अधिक लोग बुखार और खांसी से हैं पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक के हिमनी गांव में एक सप्ताह से बुखार व खांसी से पीड़ित लोगों की जांच के लिए मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। विभाग का कहना कि इस बारे में गांव की आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को टीम भेजी जा सकती है।
ब्लॉक मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर हिमनी गांव में 40 से अधिक बच्चे व बुजुर्ग एक सप्ताह से खांसी व बुखार से पीड़ित हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान नीता देवी व सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी लेकिन सूचना मिलने के दूसरे दिन भी विभाग ने गांव में टीम नहीं भेजी। गांव के लोग दिनभर स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार करते रहे। वहीं इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ. राबिन ने बताया कि आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट मिलने और गांव का सर्वे करने के बाद गांव में कैंप लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सीएचसी में वायरल के मरीज बढ़े
थराली। पिछले एक सप्ताह से सीएचसी में वायरल के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। मरीजों में एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार, कंपकंपी, बदन दर्द, खांसी और तेज सिरदर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित रुद्रा ने कहा कि वायरल तेजी से फैलता है। अस्पताल में जांच और पर्याप्त सुविधाएं हैं। कई मरीजों ने बताया कि सामान्य दवा से आराम न मिलने पर उन्हें अस्पताल आना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें