फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ बाजार को जोड़ने वाला झूला पुल बिना पैदल मार्ग के बना शो-पीस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय में 9 करोड़ की लागत से निर्मित झूला पुल संपर्क मार्ग के अभाव में शो-पीस बन कर रह गया है। ऐसे में स्कूली छात्रों और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में नारायणबगड़ के मुख्य बाजार में 115 वर्ष पुराना झूला पुल पिंडर नदी की बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में लोगों को बाजार आने में तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। वर्ष 2016 में 90 मीटर स्पॉन के झूला पुल के नवनिर्माण करने के लिए नौ करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी और निर्माण का जिम्मा वर्ल्ड बैंक गोपेश्वर डिवीजन को दिया था। वर्ष 2017 में कार्य तो पूरा कर दिया गया, लेकिन एप्रोच मार्ग के अभाव में झूला पुल शोपीस बनकर रह गया है। वर्तमान में झूला पुल का संपर्क मार्ग बनाने का जिम्मा लोनिवि थराली को सौंपा गया है, लेकिन लोनिवि के अधिकारी मूक दर्शक बने हैं। वहीं लोनिवि थराली के सहायक अभियंता नंदन कुमार ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलने पर नारायणबगड़ में नवनिर्मित झूला पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एक माह से ठप है मोटर पुल का काम
कर्णप्रयाग। सिमली-डिम्मर-बणसोली मार्ग पर दो वर्षों से निर्माणाधीन मोटर पुल का कार्य एक माह से ठप पड़ा है।
ब्लॉक के कपीरी और चांदपुर पट्टी के दर्जनों ग्राम पंचायतों को सड़क सुविधाओं का लाभ देने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में सिमली-डिम्मर-बणसोली मोटर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी। लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण का जिम्मा लोनिवि गौचर को दिया था।
विज्ञापन

सुरेश डिमरी, सावित्री देवी और शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, आवास विकास समिति न्यू-डिम्मर के अध्यक्ष पवन डिमरी आदि ने कहा कि विभाग की ओर से प्रारंभिक चरण में पुल के अबेटमेंट तो बनाकर कार्यों की इतिश्री कर दी। ऐसे में लोगों को पुल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोनिवि गौचर के ईई एमएस रावत ने बताया कि विभाग की ओर से पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को निर्माण कार्य शुरू करवाने का नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें