कर्णप्रयाग। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास श्रीवास्तव और विधायक अनिल नौटियाल ने बहुगुणानगर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मानकों के अनुसार निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका क्षेत्र के बहुगुणानगर में बीते चार सालों से भूधंसाव हो रहा है। लगातार मांग के बाद यहां सुरक्षा कार्य के लिए सिंचाई विभाग को 50 करोड़ की स्वीकृति मिली। इस पर बीते मई माह से कार्य शुरू हुआ। निर्माण के तहत यहां करीब 187 मीटर में ड्रिलिंग, पाइलिंग सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य होने हैं। इस पर अधीक्षण अभियंता विकास श्रीवास्तव और विधायक अनिल नौटियाल ने बहुगुणानगर के मंडी परिसर में पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि अधिकारियों को उच्च गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सिंचाई विभाग सहायक अभियंता शुभम डोभाल, कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद्र, जिपंस रेखा बिष्ट, भाजपा नेता हेमंत सेमवाल आदि मौजूद थे। संवाद