फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिरधार में 17 साल बाद शुरू हुई रामलीला

Wed, 17 Jun 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। विकासखंड की ग्रामसभा बिरधार में 17 वर्षों बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। विधायक भूपाल राम टम्टा ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने में सहायक होगा। पहले दिन रामजन्म का मंचन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, विनायक मिश्रा, संदीप बिष्ट और राकेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



दयाल बिष्ट ने कार्यभार संभाला
देवाल। सवाड़ गांव के दयाल बिष्ट ने उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और बाल संरक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष गीता खन्ना, सचिव बरनवाल और अनुसचिव एसके सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें