फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सारकोट की सड़क जल्द होगी पक्की, सोलिंग का काम जोरों पर

Sun, 03 May 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। विधानसभा भराड़ीसैंण से मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट तक पांच किलोमीटर नवनिर्मित सड़क जल्द पक्की होगी। यहां सोलिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस सड़क के बनने से गैरसैंण ब्लॉक के सबसे बड़े गांव सारकोट को सीधा संपर्क मिला है। सारकोट गांव में करीब 218 परिवार निवासरत हैं। यह गांव अब गैरसैंण और भराड़ीसैंण से दिवाली खाल के रास्ते जुड़ गया है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी जारी है। स्थानीय निवासी गोपाल सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी और पूर्व प्रधान राजेसिंह नेगी ने सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें