फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्राम प्रधान-ग्रामीण आमने सामने

Tue, 29 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी ब्लॉक के सेमी-ग्वाड़ गांव के लिए बन रही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण और ग्राम प्रधान आमने-सामने आ गए हैं। ग्राम प्रधान की ओर से सड़क को अपने मकान के समीप से गुजारने की मांग की जा रही है, जबकि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के सर्वे के अनुसार सड़क को ग्राम प्रधान के घर से गुजारना संभव नहीं है। ऐसे में सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रेम बल्लभ सेमवाल का मकान गांव से थोड़ी दूरी स्थित है। सेमी-ग्वाड़ के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भेंट की।

ग्रामीण चिंतामणि सेमवाल, ललिता प्रसाद, नरेश चंद्र, सतीश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद और गिरीश चंद्र ने बताया कि गांव के लिए कर्णप्रयाग-पोखरी मार्ग से दो किमी सड़क स्वीकृत है, जिसके लिए ग्रामीण अपने उपजाऊ खेतों को भी सड़क निर्माण के लिए देने को सहमत हैं, लेकिन ग्राम प्रधान की एनओसी न मिलने पर सड़क निर्माण अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि ग्राम प्रधान की ओर से सड़क निर्माण में अड़ंगा लगाया गया तो प्रधान को हटाने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें