फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक माह से मार्ग बंद, नहीं हो रही सामान की आपूर्ति

Sun, 05 Oct 2025 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। परखाल-जुनेर-धुलेट मार्ग एक माह से भूस्खलन की जद में आने से बंद है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से गांव में खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 25 अक्तूबर से जुनेर गांव में सात दिवसीय जीतू बगड्वाल कौथिक होना प्रस्तावित है। ऐसे में मार्ग बंद रहने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण नरेंद्र भंडारी ने बताया कि कई बार लोनिवि को अवगत कराने के बावजूद अब तक सड़क नहीं खोली गई है। उन्होंने विभाग से जल्द मार्ग खोलने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें