गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में पंजीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने और लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकरण न कराने वाले दंपतियों को चिह्नित कर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करें।
वीसी कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने अपर जिलाधिकारी को सब रजिस्ट्रार के माध्यम से 26 मार्च 2010 के बाद हुए विवाह का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। एडीएम को हर दिन इसकी समीक्षा करने को भी कहा। बैठक में ई-डिस्टि्रक मैनेजर जयवीर सिंह ने यूसीसी में पंजीकरण, आवेदन, निस्तारण सहित अन्य जानकारी दी। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय के अलावा एसडीएम, सभी सब रजिस्ट्रार व अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे। संवाद