फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छह दिनों से जल रहीं पुलना भ्यूंडार की पहाड़ियां

Thu, 15 Jan 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

छह दिनों से जल रहीं पुलना भ्यूंडार की पहाड़ियां
ऊंचाई वाले क्षेत्रों की आग काबू करने में आ रही दिक्कत, वायु सेना भी मदद के लिए तैयार
वायु सेना की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पुलना भ्यूंडार की पहाड़ियों पर छठवें दिन भी आग लगी रही। आग अब जंगल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंच गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरत पड़ने पर वायु सेना की टीम भी आग बुझाने के लिए मौके पर जाने के लिए तैयार है। वायु सेना के अधिकारियों ने इस संबंध में वन अधिकारियाें से बात की है।
विज्ञापन

फूलों की घाटी रेंज की पहाड़ियों पर पिछले छह दिनों से आग लगी हुई है। मगर अभी तक आग को काबू नहीं किया जा सका है। बुधवार को वन कर्मियों की टीम ने निचले क्षेत्र की पहाड़ियों पर लगी आग को तो बुझा दिया था लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों की आग को काबू करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वायु सेना की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया है। वायु सेना के अधिकारियों ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर टीम मौके पर भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में विगत कई वर्षों से वनाग्नि की घटना नहीं हुई है जिस कारण यहां कई टूटे पेड़ सूख गए हैं। इस बार असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र के जंगल में आग लगाई तो इन सूखे पेड़ों में आग तेजी से फैली है। आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें