फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की विग्रह मूर्ति को गर्भगृह से लाकर परिसर में स्थापित किया गया। दो दिनों तक रुद्रनाथ जी की पूजा-अर्चना यहीं पर होगी और रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 मई को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे। रविवार को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी। सोमवार को तड़के ही डोली भक्तों के साथ प्रस्थान कर रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और पांच माह के लिए रुद्रनाथ के मंदिर खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, हरीश भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें