फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण किया

Sun, 14 Sep 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राशिसं ने जताया आक्रोश, कहा -18 अगस्त से शिक्षक हैं आंदोलित लेकिन विभाग और सरकार बनी मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध सहित कई मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। संघ ने संगम घाट पर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती कि नियमावाली का तर्पण किया। कहा कि शिक्षक संघ विभिन्न मांगों के लिए 18 अगस्त से आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
राशिसं के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि संघ की ओर से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध, प्रत्येक स्तर पर शीघ्र पदोन्नति, शीघ्र स्थानांतरण, लंबित वित्तीय मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर आंदोलित हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक संघ को कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया है। न ही उन्हें वार्ता के लिए बुलाया है। यदि सरकार जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री प्रकाश चौहान, नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भगत, ब्लॉक मंत्री सुरक्षित भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रांतीय सदस्य हरीश सेमवाल, गजेंद्र बिष्ट, प्रवीण नेगी, गोपी मैखुरी, जगदीश कंडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंदोलन को दी जा रही धार
रुद्रप्रयाग। प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध सहित 34 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग के लिए राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर तर्पण दिए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह रौथाण, उपाध्यक्ष शिशपाल सिंह पंवार सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में माध्यमिक शिक्षक अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर पहुंचे और मांगों के समर्थन में तर्पण दिए। जिला मंत्री शंकर भट्ट ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन को धार दी जा रही है। संयुक्त मंत्री दीपक नेगी ने कहा कि शिक्षक सबकुछ बर्दाश्त कर सकता है लेकिन स्वयं के स्वाभिमान की उपेक्षा को सहन नहीं कर सकता। इस मौके पर अंकित रौथाण, संदीप भट्ट, प्रवीण घड़ियाल, माही कोटियाल, पंचम सिंह राणा और डीएस कोटवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें