फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का दूध, दही से हुआ अभिषेक

Sat, 06 Dec 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का दूध, दही से हुआ अभिषेकगोपेश्वर। दशोली विकास खंड के नैल-कुड़ाव गांव में चल रहे पांडव नृत्य आयोजन में शनिवार को विधिवत रुप से पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का दूध, घी और दही से अभिषेक किया गया। जिसके बाद पांडव परिवार ने नृत्य किया। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए दूसरे गांवों के भक्तगण भी पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


नैल कुड़ाव गांव में पांच साल बाद पांडव नृत्य आयोजन हो रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए प्रवासी भी अपने गांव लौट आए हैं। विजय सिंह ने बताया कि पांडव परिवार नौ दिन तक नृत्य करेंगे। इसी बीच अलकनंदा में पवित्र स्नान भी करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र रावत, हरीश रावत, वृजमोहन नेगी, जसपाल रावत, सरताज रावत, हेमू नेगी, राहुल, दिनेश, कैलाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें