फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुबेर और उद्धव की डोलियां पांडुकेश्वर पहुंचीं

Tue, 17 Nov 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

छह माह तक शीतकालीन पूजा स्थल पर होंगी पूजाएं
आज आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ की डोली नृसिंह मंदिर पहुंचेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद मंगलवार को भगवान कुबेर और उद्धव की डोली अपने शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर में विराजमान हो गईं। यहां दोनों देव डोलियों और बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान बदरीविशाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ की डोली बुधवार को ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे भगवान कुबेर, उद्धव, गरुड़ और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी भक्तों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई। दोपहर 12 बजे उत्सव डोलियां योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचीं। पूजा-अर्चना के बाद भगवान कुबेर की मूर्ति कुबेर मंदिर और उद्धव की मूर्ति योगध्यान बदरी मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुई। अब छह माह तक दोनों देवताओं की शीतकालीन पूजाएं यहीं होंगी। वहीं आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ की डोली बुधवार को ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। रावल भी गद्दी के साथ ज्योतिर्मठ पहुंचेंगे। यहां छह माह तक आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी की पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़, ग्राम प्रधान मनोरमा मेहता, ममंद अध्यक्ष बीना पंवार और कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष उत्तम मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें