फोटो
कर्णप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल (जयकंडी) की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंतरसदनीय मुकाबले हुए। इसमें रमन सदन ने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला। प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल ने सभी सदन प्रमुखों को ध्वज प्रदान किया और विद्यार्थियों को अनुशासन व खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। इस दौरान हुई चम्मच और बोरी दौड़ में हर्षिता खत्री, शानवी बर्तवाल और वेदिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद मेंआदविक सती, आराधना तोपल और रेणुका अव्वल रहे जबकि ऊंचीकूद में आयुष डिमरी, सृष्टि पुरोहित, आर्यन रावत और अंशिका ने बाजी मारी। खो-खो और कबड्डी में रमन सदन का दबदबा रहा। बैडमिंटन एकल और डबल मुकाबलों में आदिरित पैलू, ऋषिता बर्तवाल, ईशांत खंडुरी और विभूषित बुटोला ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिताओं में विपिन कुंवर, प्रशांत बर्तवाल, नीलिमा पैलू आदि का योगदान रहा। संवाद