फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुनर्निर्माण के लिए माने अफसर, ग्रामीणों ने समाप्त किया आंदोलन

Wed, 11 Jun 2025 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सिवाई में मां चंडिका देवी के स्नान स्थल के पुनर्निमाण को लेकर दो दिनों से ग्रामीण कर रहे थे आंदोलन
धरना स्थल पर आरवीएनएल के अधिकारियों की ग्रामीणों से हुई वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिवाई में मां चंडिका के स्नान स्थल के पुनर्निमाण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तीसरे दिन रेलवे के अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। रेलवे के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी एजेंसी को जल्द स्नान स्थल का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के विरोध के कारण सिवाई में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य बीते दो दिनों से ठप था।
विज्ञापन

बुधवार को सिवाई गांव के ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से मां चंडिका के स्नान स्थल के पुनर्निमाण की मांग को लेकर धरना शुरू किया। कुछ देर बाद धरना स्थल पर पहुंचे आरवीएनएल (रेलवे विकास निगम लिमिटेड) के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। आरवीएनएल के प्रबंधक सूरज प्रकाश सैनी ने कहा कि कार्यदायी एजेंसियों को शीघ्र काम शुरू कर माता के स्नान स्थल को उचित स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं जिससे ग्रामीण बिना किसी समस्या के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें। मां चंडिका देवी समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान ने बताया कि अधिकारियों ने माता के स्नान स्थल का पुनर्निर्माण शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इस मौके पर समिति के सचिव ईश्वर सिंह राणा, उपाध्यक्ष संदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र रावत, डीबीएल के संपर्क अधिकारी राजेश राय, मोहन सिंह बिष्ट, मैक्स कंपनी के जनरल मैनेजर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें