फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में 12 लाख के पार हुई श्रद्धालुओं की संख्या

Mon, 28 Jul 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में यात्रियों का आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है। मानसून सीजन होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई है। बरसात की चुनौतियों को पार करते हुए हर दिन तीन से चार हजार श्रद्धालु धाम में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू हुए अभी तीन माह भी पूरे नहीं हुए हैं और धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है। रविवार को धाम में 3026 श्रद्धालु पहुंचे। इसके साथ ही धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की कुल संख्या 12 लाख दो हजार 462 हो गई है। वहीं हेमकुंड साहिब में अब तक हेमकुंड साहिब में दो लाख 22 हजार 562 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें