ऋषिकेश-कर्णप्रयाग हाईवे चटवापीपल मे यूं बना जानलेवा।
- फोटो : KARNPRYAG
ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गड्ढे और दलदल होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चट्वापीपल व गलनाऊं में हाईवे किनारे से मलबे को नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के साथ आये मलवे से सड़क पर दलदल होने से वाहन फिसल रहे हैं। जिससे लोगों के लिए दुर्घटना होने का खतरा बना है।
इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर से चमोली तक ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य चल रहा है। लंगासू के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश खंडूड़ी, दिनेश प्रसाद, उमेश ने कहा कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से लंगासू, सोनला, विराजकुंज, देवलीबगड़, कालेश्वर सहित पूरे हाईवे पर बड़े गड्ढे बने हैं। गड्ढों में पानी भरने के साथ-साथ सड़क पर कीचड़ फैला है। जिससे सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं। दोपहिया वाहना कई बार फिसलने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। पिछले दिनों लंगासू के पास चट्टान खिसकने से एक मजदूर की मौत भी हो गई थी। रोड बनाने वाली कार्यदायी संस्था द्वारा कई जगहों पर सड़क किनारे पहाड़ी की बुनियाद काट दी गई है। जिससे पहाड़ियों के खिसकने का खतरा बना हुआ है। नाराज लोगों का कहाना है कि यदि तुरंत ऑल वेदर रोड का काम कर रही कार्यदायी संस्था से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे को ठीक कराने की मांग की है।
कार्यदायी संस्था को कालेश्वर से चमोली तक हाईवे को ठीक करने के आदेश दे दिये गये हैं। यदि कार्यदायी संस्था ने जल्द गड्ढे भरकर हाईवे को ठीक नहीं किया गया तो संस्था पर कार्रवाई की जायेगी।
देवानंद शर्मा,एसडीएम कर्णप्रयाग