फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अतिक्रमण कर फड़ लगाने वालों को पालिका ने हटाया

Wed, 25 Nov 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यापन के बाद चिह्नित स्थान पर फड़ लगाने की अनुमति देगी पालिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर फड़ लगाने वालों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है। पालिका का कहना है कि फड़ संचालकों का सत्यापन करने के बाद उन्हें चिह्नित स्थान पर फड़ लगाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं फड़ संचालकों का कहना है कि अचानक की गई इस कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ में पर्यटन आवास गृह के समीप काफी संख्या में लोग फड़ लगाकर सामान बेचते हैं। बुधवार को नगर पालिका ने अभियान चलाकर सभी फड़ों को हटवा दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में नगर पालिका के एक सभासद का फड़ संचालकों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद पालिका ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई से प्रभावित फड़ संचालक राजकुमार ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से यहां फड़ लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अचानक फड़ हटाए जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। नगर पालिका के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि सड़क किनारे फड़ लगाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। इससे नगर में जाम की समस्या भी पैदा हो रही थी। इसी को देखते हुए फड़ों को हटाया गया है। जल्द ही संचालकों का सत्यापन कर उन्हें एक निश्चित स्थान पर फड़ लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें