फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ढाई माह बाद भी बड़े वाहनों की पुल से आवाजाही नहीं हो सकी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली से देवाल को जोड़ने वाला एकमात्र मोटर पुल ढाई माह बाद भी बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका।
विज्ञापन




24 मई को पिंडर नदी पर थराली मुख्य बाजार में बना मोटर पुल बीच से क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद लोनिवि ने पुल की मरम्मत कर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी मगर इसे अभी तक बड़े वाहनों की आवाजाही लायक नहीं बनाया जा सका है। ऐसे में 200 गांवों के लोगों को 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर राशन और निर्माण सामग्री ग्वालदम-नंदकेशरी के रास्ते लानी पड़ रही है और इसके लिए एक ट्रक का भाड़ा दो से तीन हजार रुपये अतिरिक्त देना पड़ रहा है। देवाल के इंद्र सिंह, उमेश मिश्रा, प्रेम सिंह, दरबान सिंह, दिनेश जोशी नंदी देवी ने कहा कि ग्वालदम-नंदकेशरी मार्ग भी बारिश में लगातार बंद होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं, डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि धनराशि जारी की जा चुकी है। 10 अगस्त के बाद लोनिवि पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें