फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधायक ने सड़क सर्वे का दिया आश्वासन

Mon, 26 Oct 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। ग्वालदम बाजार से जलचौरा और पाटला तक मार्ग बनाने की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक भूपाल राम टम्टा से मुलाकात की। विधायक ने एक सप्ताह में सड़क सर्वेक्षण शुरू करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार क्षेत्रीय विधायक और लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दिए गए मगर अभी तक सड़क का सर्वेक्षण नहीं हुआ। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि सर्वेक्षण के बाद प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई होगी। ग्राम प्रधान हेमलता गड़िया ने कहा कि इन तोकों के लोग आज भी सामान पीठ पर लादकर चलते हैं। प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर सिंह, गंगा सिंह, कमला देवी, पुष्पा देवी, बलवंत सिंह और खीम सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन



पुष्कर सिंह रावत बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
गैरसैंण। होटल व्यवसायी एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में पुष्कर सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया। शिवदत्त पाठक और हीरा सिंह रावत उपाध्यक्ष बने। कुंवर सिंह शिंगवाण सचिव और विक्रम मेहरा कोषाध्यक्ष चुने गए। नवीन प्रकाश को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्णा नेगी, हुलाबीर सिंह नेगी, राकेश सेमवाल, वीरेंद्र सिंह और बृजमोहन पंत शामिल हैं। अंजना बिष्ट, सरिता भंडारी, सौरभ और कुंवरसिंह बिष्ट भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए। गठन के बाद सभी सदस्यों ने क्षेत्र के होटल व्यवसायियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें