कर्णप्रयाग। रीप के अंतर्गत उड़ान स्वायत्त सहकारिता झिरकोटी की अप्रैल माह की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। सहकारिता कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष प्रेमा वंदना ने सहकारिता के आगामी कार्यों पर वार्ता की। सहकारिता के बिजनेस प्रमोटर अनूप चौधरी ने अप्रैल माह की कार्ययोजना बैठक में रखी। वहीं बैठक में बीते माह के कार्यों की समीक्षा, व्यक्तिगत उद्यम की गतिविधि पर चर्चा, रिटेल, आउटलेट आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर अर्जुन सिंह कंडारी, आजीविका समन्वयक ताजबर सिंह फर्स्वाण, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। संवाद