फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता का स्वागत

Sat, 11 Apr 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
चमोली में ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत। स्रोत: 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत के शनिवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। देवप्रयाग, श्रीनगर गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासू, नंदप्रयाग और चमोली बाजार सहित फरस्वाणफाट के गांवों में भी उनका लोगों ने स्वागत किया। ग्राम पंचायत खैनुरी में आयोजित जनसभा में योगिता रावत ने कहा कि गांवों का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार के अवसर बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुभागा देवी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें