फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आपसी संघर्ष में हुई थी गुलदार की मौत

Mon, 24 Mar 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। बदरीनाथ वन प्रभाग के पश्चिमी पिंडर रेंज में वन विभाग ने एक गुलदार का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में हुई थी। विभागीय प्रक्रिया के बाद शव जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

पश्चिमी पिंडर रेंज के रेंजर अखिलेश भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह कोल्सों गांव के ग्रामीणों की सूचना पर गांव के नजदीक एक गुलदार का शव बरामद किया था। पंचनामा भरकर शव रेंज मुख्यालय नारायणबगड़ लाया गया। पशुचिकित्सक तलवाड़ी ने शव का पोस्टमार्टम किया। बताया कि साढ़े तीन वर्षीय नर गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। सोमवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शव जलाकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान पूर्व कनिष्ठ प्रमुख देवेंद्र नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, सरपंच चंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा एमपी सती, बलवंत सिंह, त्रिलोक सिंह तथा वनकर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें