फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जनता दरबार में भी उठा जंगली जानवरों की दहशत का मुद्दा

Tue, 16 Dec 2025 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ढूंगाखोली में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपकोषाधिकारी नारायणबगड़ कमाल पासा रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से खेती और मानवों को होने वाली क्षति, पेयजल, बिजली, सड़क और रोजगार की समस्याएं रखीं। प्रधान दिनेश सिंह ने कहा कि थराली-कुराड़-पारथा मार्ग आपदा के बाद जस का तस है। न दीवारों का निर्माण हुआ है और न पूरी तरह मलबा हटा है। वहीं महिला मंगल दल अध्यक्षा पुष्पा देवी ने कहा कि दिन में बंदर और लंगूर तो वहीं रात में जंगली सुअर खेती को चौपट कर रहे हैं। कहा गया कि जलजीवन मिशन की योजनाओं के एक साल से केवल बिल आ रहे हैं लेकिन पानी नहीं आ रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान दिनेश सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी, ग्राम प्रहरी दलवीर सिंह बिष्ट, पूजा देवी, शोभा देवी, दर्शनी सोनियाल, खिलाप सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें