फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आयुर्वेद में है सभी रोगों का उपचार

Tue, 16 Dec 2025 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत आशा कार्यकर्ता एवं एमपीडब्लू (मल्टी परपज वर्कर) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गांवों में पारंपरिक जड़ी-बूटियों और घरेलू उत्पादों से कई बीमारियां ठीक की जा सकती हैं। इनमें सौंफ, जीरा, अजवाइन, तुलसी, इलायची सहित कई उत्पाद शामिल हैं। घरों में आयुर्वेदिक वाटिका तैयार कर असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद में साध्य हो या असाध्य सभी रोगों का उपचार प्राकृतिक चिकित्सा से किया जाता है। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। कार्यशाला में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. सीबी पाटिल, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. मनीष खंडूड़ी, डॉ हेमू, डॉ. बिमल बड़वाल, फार्मासिस्ट नीरज कैलखुरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें