फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांडवों के अवतारी पुरुषों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ किया नृत्य

Sun, 04 Jan 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी/कर्णप्रयाग। दिगोली गांव में आयोजित पांडव नृत्य के तहत रविवार को विशेष पूजाओं के बाद पांडव परिवार के अवतारी पुरुषों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। एक समान वेशभूषा में पांडव पश्वाओं ने जागर और ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया। दिगाेली गांव में लंबे समय बाद पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष हरि दर्शन सिंह रावत ने बताया कि 7 जनवरी को सल्ला वृक्ष का आयोजन होगा। 9 को गैंडा कौथिग, 10 को जलयात्रा व 11 को समापन होगा। इस मौके पर पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष हरि दर्शन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष हरीश पुरोहित, प्रकाश सिंह, सूरज पुरोहित, प्रदीप नैनवाल, आशुतोष चौहान, यशवंत रावत, कृष्णा पुरोहित और धीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग के तोप और माथर गांव में आयोजित पांडव लीला के चौथे दिन पांडव देवताओं के पश्वाओं ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ देव-नृत्य किया। इस अवसर पर तोप गांव के पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, प्रधान सपना सगोई, ममंद अध्यक्ष पूनम महर, हरीश चंद्र कंडवाल, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह कुंवर आदि मौजूद थे। माथर गांव में वैभव मलेठा, समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, सचिव प्रदीप रावत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो
मां अनसूया को नए अनाज का भोग लगाया
कर्णप्रयाग। 51 वर्षों के बाद विश्व कल्याण के लिए भ्रमण पर निकलीं मंडल घाटी की पुत्रदायिनी माता अनसूया देवी जिलासू तहसील के गिरसा गांव पहुंचीं। रविवार पुजारी राकेश चंद्र तिवारी, वैभव तिवारी, चंद्र शेखर तिवारी ने मां अनसूया की पूजा की। दोपहर को देवी ने गांव के पौराणिक श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर, चंडिका मंदिर और भूमियाल देवता के मंदिरों की परिक्रमा कर देवी-देवताओं को वस्त्र-आभूषण अर्पित किए। इस दौरान श्रद्धालु देव मिलन का दृश्य देखकर भाव-विह्वल हो गए। बाद में देवी ने श्रद्धालुओं को सुख-समृद्वि का आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने देवी को नए अनाज का भोग, रोट, आरसे, फल, वस्त्र और आभूषण अर्पित कर कुशलता की प्रार्थना की। इसके बाद देवी की डोली रात्रि प्रवास के लिए जिलासू गांव पहुंची। इस मौके पर देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, जितेंद्र पंवार, महावीर सिंह, विजय प्रसाद सती, विनोद नेगी, नारायण सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें