गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में मलबे से पटी नालियों की सफाई शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर, चमोली की ओर से जेसीबी से मलबे का निस्तारण किया जा रहा है।
नगर के बाईपास के साथ ही जीरो बैंड, पुराना पेट्रोल पंप और अग्निशमन विभाग के समीप सड़क किनारे नालियां क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मलबे से भरी हैं। बारिश होने पर गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि लोगों के आग्रह पर नालियों की सफाई का काम शुरू किया गया है। जल्द नालियों की सफाई का काम पूरा कर दिया जाएगा। संवाद