फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिविर में संस्थागत प्रसव का महत्व बताया

Wed, 22 Apr 2026 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। स्वास्थ्य उपकेंद्र ईराणी के ग्राम पंचायत दुर्मी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य करण सिंह, ग्राम प्रधान दुर्मी माहेश्वरी देवी और ग्राम प्रधान पगना देवकी देवी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती की जांच, खून जांच, स्वास्थ्य स्क्रीनिंग तथा ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती एवं धात्री माताओं, पात्र दंपतियों और महिला मंगल दल के सदस्यों को संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी और घर पर प्रसव से जुड़े जोखिमों के बारे में बताया। इस दौरान ‘इजाबोई शगुन’ योजना, जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम सहित विभिन्न कई योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कुल 86 ओपीडी आईं जिनमें 13 गर्भवती, 8 धात्री माताएं, 25 पात्र दंपती और 42 अन्य मरीज शामिल रहे। उन्हें दवा भी दी गईं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें