फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पांडुकेश्वर से उद्वव, कुबेर, शंकराचार्य की गद्दी पहुंची बदरीनाथ, कल खुलेंगे धाम के कपाट

Wed, 22 Apr 2026 12:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। आज पांडुकेश्वर से भगवान उद्वव, कुबेर, शंकराचार्य की गद्दी धाम पहुंच गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडुकेश्वर से भगवान उद्वव, कुबेर, शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। कल 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। जय बदरीविशाल के उद्घोष के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, गरुड़ की डोली व गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा विधि विधान के साथ नृसिंह मंदिर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


भक्तों ने डोली पर फूल बरसाए और बदरीविशाल के जयकारे लगाए। यात्रि विश्राम के लिए यात्रा पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंची। मंगलवार को नृसिंह मंदिर में धार्मिक प्रक्रियाएं शुरू हुईं। बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल व पुजारी हितेश सती ने पंचांग पूजा की।




सुबह 10 बजे सेना के बैंड की मधुर ध्वनियों के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, गरुड़ की डोली और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई। भक्तों ने भगवान बदरीनाथ के जयकारे लगाए और महिलाओं ने भजन गाए। स्थानीय लोगों, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने पेट्रोल पंप तक डोली यात्रा को विदा किया।
विज्ञापन


डोली दोपहर 12 बजे पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को भगवान कुबेर, उद्धव, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा तेल कलश बदरीनाथ धाम पहुंचे। कल 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। 

बदरीनाथ पहुंची गरुड़ की डोली
नृसिंह मंदिर से भगवान गरुड़ की डोली भगवान बदरीनाथ के खजाने के साथ बदरीनाथ पहुंचती थी। मगर पिछले साल से यात्रा शुरू होने के दौरान नृसिंह मंदिर से भगवान गरुड़ की डोली को भव्य तरीके से रैंकवाल पंचायत की ओर से बदरीनाथ धाम पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: इस महीने राज्य में दस बार आ चुका भूकंप, तीन जिलों में डाेली धरती, वैज्ञानिकों बोले-सजगता जरूरी

विज्ञापन


इस साल भी मंगलवार को नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ गरुड़ की डोली बदरीनाथ रवाना की गई। सोहन बैजवाड़ी ने बताया कि भगवान गरुड़ की डोली दो बजे बदरीनाथ धाम पहुंच गई। इस दौरान रैंकवाल पंचायत के अध्यक्ष अनूप पंवार, उपाध्यक्ष सोहन बैजवाड़ी, सचिव सुभाष पंवार, कन्हैया, त्रिलोक, सूरज, कमलेश, सुशील, अजीत, निखिल आदि मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें