फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे का हो सुधारीकरण, सभी व्यवस्थाएं समय से करें दुरुस्त

Tue, 24 Feb 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया हाईवे का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंंवार ने कमेड़ा से बदरीनाथ धाम (160 किमी) तक बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान हाईवे पर सुधारीकरण कार्यों के साथ ही पेयजल, शौचालय, पंजीकरण, स्वास्थ्य, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा आगामी 23 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा को निर्विघ्न संचालित करने के लिए चमोली जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को डीएम और एसपी ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बदरीनाथ हाईवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को यात्रा मार्ग के खतरनाक स्थानों पर फ्लड लाइट लगवाने व भूस्खलन क्षेत्रों से पूर्व साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। जल संस्थान व पेयजल निगम को हैंडपंप व वाटर एटीएम की सफाई करने, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत व सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को शौचालयों को चालू करने व साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्ग पर जांच केंद्र स्थापित करने के साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, एनएचआईडीसीएल के परियोजना प्रबंधक अंकित राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, नगर पालिका ज्योतिर्मठ के ईओ सुनील पुरोहित, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा : समय से प्रशासन को भेजें प्रस्ताव
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा तैयारियों और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस उपाधीक्षकों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्थाओं की थाना-वार समीक्षा की। वहीं आवश्यक संसाधनों के लिए समय रहते जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजने और अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन और अन्य जन शिकायतों के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। दूसरी ओर सुरक्षा के तहत चल रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन की समीक्षा बैठक में बताया गया कि अब तक 1058 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। एसपी ने थाना प्रभारियों को सत्यापित व्यक्तियों का डाटा सुरक्षित रखने और संदिग्धों की पहचान के लिए आईसीजेएस व नैटग्रिड पोर्टल का अनिवार्य उपयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन


केदारनाथ पैदल मार्ग दुरुस्त करने के काम में आई तेजी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं पिछले साल आपदा के दौरान टूटे रास्तों के पुश्ते और टूटी रेलिंग के पुनः निर्माण का कार्य भी गतिमान है। 22 अप्रैल को शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा में अब महज 2 महीने से भी कम समय शेष है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही है। वहीं गौरीकुंड में गर्म कुंड के पास टीन शेड बनाने व चेंजिंग रूम के निर्माण के लिए भी निविदा जारी कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा गौरीकुंड में एसटीपी का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता राजविंद ने बताया कि केदारनाथ यात्रा से पहले सभी कार्य समय से पूर्ण कर दिए जाएंगे। वहीं बर्फ कम होने पर जो मंदिर के आसपास के निर्माण कार्य शेष बचे हैं उन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। स्रोत: सूचना विभाग 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें