फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटवापीपल के पास मलबा आने से आधे घंटे बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
चटवापीपल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा पत्थर आने के कारण बदरीनाथ हाईवे करीब आधे घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहन जाम में फंसे रहे। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। मंगलवार शाम करीब सवा 3 बजे कर्णप्रयाग और गौचर के बीच चटवापीपल में पहाड़ी से मलबा आ गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। पहले कम मलबा आते देख वाहन चालकों ने अपने वाहनों को दूर ही रोक दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद भरभराकर पहाड़ी टूट गई और हाईवे पर मलबा व बोल्डर आ गए। एनएच के अभियंता शक्ति सिंह ने कहा कि सूचना पर जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें