फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किमी पैदल डंडी के सहारे घायल को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के दूरस्थ गांवों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होना लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार को चमोली तहसील के अंतर्गत पाणा भनाली गांव में एक व्यक्ति चट्टान से गिरकर घायल हो गया, लेकिन गांव में सड़क न होने पर घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने 15 किमी पैदल चलकर डंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मदन राम (42) पुत्र सिबाली राम निवासी ग्राम पाणा भनाली घास लेने के लिए जंगल गया था। तभी पैर फिसलने से वह चट्टान से नीचे गिर गया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और चोटें भी आईं। गांव में सड़क नहीं होने पर ग्रामीण उसे डंडी के सहारे करीब 15 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद वाहन से उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया। ग्रामीण मकर सिंह, नंदू लाल, रंजीत लाल, मकान सिंह आदि का कहना है कि सरकार गांव तक सड़क और अस्पताल की सुविधा नहीं दे सकी है, जिससे लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। क्षेत्र में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना लोगों के लिए चुनौती बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें