गैरसैंण। एनएच 109 पांडुवाखाल से दिवालीखाल तक बदहाल बना है। पूर्व ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख अवतार नेगी ने कहा कि यह एनएच कुमाऊं से चारधाम जाने वाले यात्रियों का मुख्य मार्ग है लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले विभाग और प्रशासन इस हाईवे की मरम्मत करना तो दूर गड्ढे तक नहीं भरे जा रहे हैं। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि काली माटी व मेहलचौरी के पास कई सालों से हाईवे की मरम्मत नहीं की गई है। लोगों ने जल्द हाईवे की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद