फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मोबाइल शौचालय स्थापित, चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 09 May 2024 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। चारधाम यात्रा को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटा हुआ है। पालिका की ओर से आईटीबीपी के निकट बने चेक पोस्ट और घली बैंड के समीप मोबाइल शौचालय स्थापित कर दिए गए हैं जबकि चेक पोस्ट पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पालिका के ईओ ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि एनएच और वार्डों में साफ सफाई बनाए रखने के लिए पर्यावरण मित्रों की संख्या 26 से बढ़ाकर 40 कर दी गई है। यात्रा मार्ग पर लगे चार वाटर कूलर को ठीक कराया जा रहा है और अलग-अलग स्थानों पर फाइबर डस्टबिन लगाने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर यात्रा सीजन को देखते हुए वाहनों की पार्किंग मेला मैदान में कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें