नारायणबगड़। विकासखंड के नजदीकी गांव लेगुना में गुलदार ने दान सिंह के बैल को मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी गुलदार कई मवेशियों को मार चुका है। वनकर्मी बलवंत सिंह खत्री और दिनेश चंद्र सती मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालक दान सिंह को मुआवजा देने की मांग की। संवाद