फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनशनकारियों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट सड़क (19 किमी) के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे दो अनशनकारियों की तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी जगह अन्य ने अनशन शुरू कर दिया है। अब तीन लोग अनशन पर डटे हैं।
विज्ञापन

मांग को लेकर लोगों का आमरण अनशन जारी है। छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे यशपाल सिंह की तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यशपाल की जगह अब शूरी कठैत ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। जबकि शनिवार को अनशनकारी दीपक रतूड़ी की भी तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घाट ब्लाक के प्रधान संगठन की ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सभी प्रधानों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने भी आंदोलनकारियों की मांग का समर्थन किया है।
आज घाट पहुंचेंगे किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल चौधरी
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज कठैत और लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि 17 जनवरी को उत्तराखंड किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह चौधरी आंदोलन को समर्थन देने घाट बाजार पहुंचेंगे। टिकरी बॉर्डर किसान आंदोलन से वे सीधे घाट क्षेत्र में आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। किसान नेता भूपाल चौधरी टीम अन्ना के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें