बांजबगड़ प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला घाट की टीम ने जीत लिया। घाट की टीम ने बांजबगड़ को 11 रनों से हराया।
शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में ड्रीम इलेवन घाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में उतरी बांजबगड़ की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच मुकेश को और मैन ऑफ द सीरीज राजेंद्र सिंह को दिया गया। मुख्य अतिथि मनोज कठैत ने विजता टीम को 31 हजार और ट्रॉफी दी जबकि उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर बांजबगड़ की प्रधान बीना देवी, दिनेश सिंह, प्रकाश मैंदोली, रघुवीर सिंह और हर्षवर्द्धन देवराड़ी आदि उपस्थित रहे।