हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
गोविंदघाट थाना पुलिस ने बताया कि गोविंदघाट-घांघरिया पैदल मार्ग पर दिल्ली निवासी बुजुर्ग यात्री महिंदर सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। सूचना पर घांघरिया पुलिस चौकी से कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल, होमगार्ड विक्रम, पीआरडी से सोबन और एसडीआरएफ की टीम यात्री को लेने पहुंची। टीम को घांघरिया से करीब दो किमी नीचे हेलीपैड के पास यात्री बीमार हालत में मिला, जिसे स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।